गुलाबी वाले व्हाट्सएप (Whatsapp) से सावधान। आ गया व्हाट्सएप पर नया वायरस अगर गलती से भी क्लिक कर दिया तो हो जायेगा फ़ोन हैक और उड़ सकता है व्हाट्सप्प
व्हाट्सप्प पिंक के नाम से आ गया नया वायरस
आपके व्हाट्सएप को पिंक कलर में बदलने का किया जाता है दावा
दोस्तों जैसा की आप सब जानते हो की हम आपके लिए टेक्नोलॉजी से जुडी जानकारी लेकर आते रहते है।
आज हम आपको बताने वाले है एक नए वायरस के बारे में
जी हाँ दोस्तों जरा बच के रहना क्युकी कुछ दिनों से व्हाट्सप्प पर एक वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है
आखिर मामला क्या है
आखिर मामला ये है की आज कल एक व्हाट्सएप मैसेज बहुत वायरल हो रहा है। इसमें आपके व्हाट्सएप को पिंक रंग में बदलने का दावा किया जाता है। आपके व्हाट्सएप पर एक सन्देश आता है जिसमे एक लिंक भी होता है। आपको उस लिंक पर क्लिक करने को कहा जायेगा। लिंक पर क्लिक करते ही आपका फ़ोन हैक हो जायेगा या आप व्हाट्सएप का इस्तमाल नहीं कर पाओगे।
हैकर्स को मिला मौका।
क्यूंकि इन दिनों व्हाट्सप्प ने अपना अपडेट लांच किया है तो हैकर्स इसी की ओट में अपना काम साध रहे हैं।
जो अपने साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ है उन्होंने सलाह दी है की व्हाट्सएप पिंक से सावधान। इससे व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये वायरस फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।
क्या करें और क्या ना करें
1 > व्हाट्सएप पर अगर कोई भी ऐसा सन्देश आता है जिसमे व्हाट्सएप का कलर बदलने का दावा हो उस पर बिलकुल भी क्लिक न करें
2 > व्हाट्सएप के अंदर एक रिपोर्ट का फीचर होता है उससे उस भेजने वाले की शिकायत करें।
3 > जैसा की मैं अपने पिछले ब्लॉग TechnicalBaba में बता चूका हूँ की किसी भी अप्प का अपडेट गूगल स्टोर या एप्पल स्टोर से ही करें
व्हाट्सप्प ने भी इसके बारे में स्पश्ट किया है की किसी भी संदिग्ध मेल या सन्देश का जवाब देने से पहले अच्छे से जाँच कर लें।
आपकी जानकारी के लिए हम आपको बताते चलते है की आपने पहले भी ऐसे मैसेज देखे होंगे जिन पर क्लिक करने पर मोबाइल में बहुत जोर से रिंगटोन बजता है या हैंग हो जाता है या स्विच ऑफ हो जाता है या फिर असमान्य गतिविधि करता है।
सावधान रहें
दरसल इन मैसेज के पीछे कंप्यूटर language का कोड लिखा जाता है जो की जावा स्क्रिप्ट के रूप में होता है और इस पर क्लिक करने पर वही होता है जो हैकर्स या डेवल्पपेर ने लिखा होता है.
इसलिए सावधान रहें।
अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी हो, तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों को भी शेयर करें अगर आपका कोई सवाल हो तो भी आप हमे कमैंट्स में पूछ सकते है।
ब्लॉग को जरूर subscribe कर लें ताकी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिलती रहे

Gud update
ReplyDeleteThanks sir
Delete