स्मार्टफोन में अपडेट क्यों करें , क्या होते है फायदे और नुकसान , क्या फोन अपडेट से स्लो होता है



आज के समय में सभी के पास स्मार्टफोन होता है।  और आपने देखा होगा की सिस्टम अपडेट और अप्प अपडेट के मैसेज आते रहते है। हम में से ज्यादातर इसको नज़रअंदाज़ कर देते है लेकिन क्या ऐसा करना सही है या गलत।  आज मैं आपको इसी के बारे में बताऊंगा 

आख़िर है क्या ये सिस्टम अपडेट 

देखिये जब भी कोई मोबाइल सिस्टम Develop होता है या कोई मोबाइल APP बनती है तो वह फाइनल नहीं होती। इसलिए मोबाइल सिस्टम और मोबाइल App में या तो कोई कमी रहती है या फिर इसको और अच्छा बनाने के लिए इसके  डेवेलपर्स  इसको कोडिंग के द्वारा इसमें से कमी निकालकर इसको और बेहतर बनाते है।  

वैसे तो हर मोबाइल कंपनी और Android App कंपनी इसको काफी सारे टेस्ट करने के बाद ही लांच करती है लेकिन लांच करने  के  बाद  भी या तो कोई  कमी रह ही जाती है या फिर कंपनी उसमे कुछ नए फीचर्स ऐड करना चाहती है  जिसके लिए इनको अपडेट करना पड़ता है। 

अपडेट करने से क्या होता है | क्या फायदे होते है सिस्टम अपडेट के



1.  Bugs और errors (खामियां ) हो जाती है दूर
     हमारे मोबाइल के ऑपरेटिंग (Operating) सिस्टम में कभी कभी कुछ कमी रह जाती है जैसे की      आपका WIFI कुछ टाइम बाद बंद हो जाये , वॉल्यूम जयादा करने पर टोस्ट मैसेज(एक डिस्प्ले सन्देश होता है ) वहीं का वहीं रह जाये जो की मेरे मोबाइल में मेने देखा भी है। या फिर ब्लूटूथ कनेक्ट न हो पाए। 
 तो ऐसे ही बहुत सरे उदाहरण है तो इनको दूर करने के लिए कंपनी और उसके डेवेलपर्स कोडिंग के माध्यम से इनको दूर करते  है।

2.  नए नए फीचर्स आ जाते हैं 


     अधिकांश कंपनियां सिस्टम को अपडेट करते समय यूआई (UI) को अपडेट करती हैं, जिसका अर्थ है कि आपके मोबाइल का अंदरूनी डिजाइन इसका रंग विषय, इसके बटन और सुंदर सुंदर एनिमेशन और दृश्य है।
ऐसे बहुत से उदाहरण है सिस्टम अपडेट के जैसे dark mode improve  कर  देना।

3.  System Update से बढ़ जाता है बैटरी बैकअप 


     बिलकुल सही सुना एंड्राइड सिस्टम अपडेट करने से मोबाइल का बैटरी बैकअप बढ़ जाता है उसका कारण मैं आपको बताता हूँ दरअसल जब हम सिस्टम अपडेट करते है तो उससे Bugs और errors (खामियां ) हट जाती है जिनसे मोबाइल के अंदर अनचाही एक्टिविटी होती थी 

या कुछ बेवजह एप्लीकेशन बैकग्राउंड में चलती थी वो बंद हो जाती है जिससे मोबाइल का ऑपरेटिंग सिस्टम बहुत ही सुचारू रूप से चलता है जिसके कारण बैटरी भी ज्यादा चलती है।

4.  बढ़ जाती है मोबाइल की सुरक्षा 


     आपको बता दे की जो हैकर्स होते है वो इतने खतरनाक एप्लीकेशन बनाते है की वो कुछ पलों में ही आपका सारा डाटा चुरा सकते है। 
इसलिए जब डेवेलपर्स आपके ऑपरेटिंग सिस्टम को कोड  करके अपडेट देते है तो वो अपनी कॉडिंग से वो सरे रस्ते बंद कर देते है जिससे हैकर्स आपके मोबाइल में घुसते है। 

अब उदाहरण के लिए ही देख लो जब हम आज से कुछ सालों पहले कोई भी।  .apk फाइल  डाउनलोड करते थे चाहे वो कहीं से भी की हो उसको इनस्टॉल कर देते थे लेकिन आज आप देखोगे की अगर आपने एप्लीकेशन की  .apk प्ले स्टोर के अलावा कहीं और से की है तो मोबाइल आपको वार्निंग जरूर देगा की ये हार्मफुल हो सकती है।

5.  अपडेट से बढ़ जाती है मोबाइल की स्पीड 
     क्योंकि मोबाइल कंपनी ने आपके मोबाइल के ऑपरेटिंग सिस्टम से Bugs या कहे की खामियां हटा दी है तो इससे आपके मोबाइल की स्पीड पर भी काफी फर्क पड़ता है जो की अपडेट से पहले स्लो हुआ करता था। 

👉क्या हो सकते है नुकसान

 देखिये जब भी कोई Update आती है तो उसमे कुछ कोड होता है कुछ डाटा होता है कुछ इंफॉर्मेशंस होती है और जब इतना सब कुछ होता है तो जाहिर सी बात है के वो एक डाटा का बंडल है।

  और जब आप उसको अपडेट करने के लिए इनस्टॉल करते हो तो पहले वो आपके मोबाइल में डाउनलोड होता है फिर इनस्टॉल होता है तो आपके फ़ोन में स्पेस लेता है।

दूसरी एक चीज और हमेशा ध्यान रखें की सिस्टम अपडेट केवल कंपनी की ही लोकेशन से करें।  अगर कोई नोटिफिकेशन आती है के सिस्टम अपडेट कर लो और आप उस पर क्लिक कर के ब्राउज़र या किसी अप्प में चले जाते हो तो सावधान हो जाये ये हैकर्स या कोई 3rd पार्टी हो सकती है जो आपके फ़ोन को खराब कर  देगी। 
अपडेट हमेशा मोबाइल सेटिंग के अंदर ही मिलती है इसलिए वहीं से इनस्टॉल करें। 

👉अपडेट से पहले क्या क्या जांच करें

Android system को अपडेट से पहले कुछ चीजें जरूर चेक कर लें 
पहले  की आपके मोबाइल में बैटरी 80 % तक या उससे ज्यादा हो क्यूंकि अपडेट में टाइम लगता है और अगर बीच में फ़ोन की बैटरी चली जाती है तो अपडेट corrupt हो जाएगी और वो कोई न कोई समस्या खड़ी कर   सकती है। 

दूसरा अपने मोबाइल का बैकअप जरूर लें लें।  क्युकी सिस्टम अपडेट के दौरान अगर कोई अनचाही  घटना हो जाये जैसे फ़ोन हैंग हो जाये उसको रिसेट करना पड़े तो बेहतर होगा की उसका पहले ही बैकअप ले लिया जाये। 

और तीसरा उसके डाटा की स्पीड चेक कर  लो क्यंकि अपडेट की फाइल gb में होती है इसलिए अच्छा इंटरनेट और काफी सारा डाटा तैयार रखे अपडेट के लिए।

👉एंड्राइड सिस्टम को अपडेट कैसे करें  

ज्यादातर मोबाइल्स में सिस्टम अपडेट का ऑप्शन  सेटिंग के अंदर ही होता है।  लेकिन कुछ मोबाइल्स में सिस्टम अपडेट का आइकॉन (Icon) बाहर भी मिल जाता है.

 लेकिन सबसे जरूरी बात ये ध्यान रखना है की अपडेट कंपनी की साइट या मोबाइल के inbuilt update ऑप्शन से ही करें। 

आपको सेटिंग में जाना है वहां  पर आपको about phone का ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करके अंदर जाना है फिर वहां  पर आपको System Update  का ऑप्शन होगा बस वहीं से ही क्लिक करके अपडेट करना है.
 
सभी मोबाइल्स में System Update का ऑप्शन अलग अलग जगह हो सकता है इसलिए चेक कर  लें। 

अगर आपको ये जानकारी पसंद आयी हो, तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों को भी शेयर करें अगर आपका कोई सवाल हो तो भी आप हमे कमैंट्स में पूछ सकते है। 

ब्लॉग को जरूर subscribe कर लें  ताकी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिलती रहे

Comments

Popular posts from this blog

गुलाबी वाले व्हाट्सएप (Whatsapp) से सावधान। आ गया व्हाट्सएप पर नया वायरस अगर गलती से भी क्लिक कर दिया तो हो जायेगा फ़ोन हैक और उड़ सकता है व्हाट्सप्प